Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

पैन पर बनाये जा रहे पुल पर गुणवत्ता का अभाव – नवादा |

शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही जांच

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोढ़ा पंचायत की बेलावाद गांव की पैन में कराये जा रहे पुल निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण अभाव है। एक नम्बर ईंट के स्थान पर तीन नम्बर ईंट का प्रयोग किये जाने से पुल कब ध्वस्त हो जाय कहना मुश्किल है। बावजूद अधिकारी मौन साधे तमाशबीन बने हैं।
ऐसी भी बात नहीं कि अधिकारियों से इसकी शिकायत नहीं की गयी। ग्रामीणों ने शिकायत की है लेकिन अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। तभी तो अभिकर्ता कहते हैं जहां जाना हो जाओ? मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।
वीडियो में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग आसानी से देखा जा सकता है। बावजूद अधिकारियों को कुछ दिखाई नहीं देता। कहते हैं ऐसा लाभ- शुभ के चक्कर में किया जा रहा है। ऐसा ही रहा तो योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलने के बजाय मनरेगा की तरह अधिकारियों व अभिकर्ता तक सिमट कर रह जायेगा। सरस्वती राशि बंदरबांट का जीता जागता उदाहरण है पैन पर पुलिया का निर्माण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!