PoliticalState

पंचायत से लेकर लोक सभा तक के चुनाव लड़ेंगी जन सुराज – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जन सुराज पार्टी पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक पूरी मुस्तैदी से लड़ेंगी। तैयारियां आरंभ कर दी गयी है। इसकी घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेता और नवादा विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डा.अनुज कुमार ने नवादा में पार्टी की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए की ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा और बताया कि वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव,2027 में होने वाले नगर निकाय के चुनाव, 2028 में होने वाले विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव और 2029 में होने वाले लोक सभा चुनाव पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी जिस का ब्लु प्रिंट तैयार कर लिया गया है।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने की और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने संचालन का दायित्व निभाया।पार्टी द्वारा बैठक के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम लखन सिंह दांगी मौजूद रहे।
बैठक में हिसुआ क्षेत्र के उम्मीदवार सूर्यदेव प्रसाद वर्मा,रजौली के उम्मीदवार नरेश चौधरी,वारिसलीगंज के उम्मीदवार उमेश यादव तथा गोविन्दपुर की उम्मीदवार पूनम देवी ,सरयू प्रसाद कुश्वाहा, अनिल सिंह, कन्हैया कुमार बादल,मो.गुलाम मुस्तफा,रौशन कुमार,राहुल सिंह, प्रत्युष कुमार,राजकुमार राज,नीरज कुमार,कंहैय्या कुमार,ज़ुबैर आलम चुन्नु,मो.एजाज,स्वीटी सिंह,सरस्वती देवी,गीता देवी आदी नेताओं ने सम्बोधित किया और गत विधान सभा चुनाव में पार्टी के पराजय के कारणों पर अपना-अपना अनुभव बताया और नये सिरे से पंचायत से लेकर वार्ड स्तर पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे के सशक्तिकरण और क्रियाशील बनाने पर अपने सुझाव दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button