CrimeState

बच्चों की लड़ाई में गोलीबारी और मारपीट में 5 घायल – नवादा  ।

एक्शन में आई पुलिस ने दो युवकों को हथिार के साथ किया गिरफ्तार

रवीन्द्र नाथ भैया ।

बच्चे आपस में लड़ते-झगड़ते हैं और फिर दोस्ती कर लेते हैं, और लेकिन जब उनकी लड़ाई में बड़े कूद पड़ें तो बात आगे बढ़ जाती है। ताजा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र का है। बच्चों के बीच की लड़ाई ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया।
दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बंदूक गोली और लाठी-डंडे लेकर लोग एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े। इस दौरान कई राउंड फायरिंग कर मारपीट की गई। घटना में दोनों पक्ष के 5 लोग घायल हो गए।
मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के धनिया वां गांव का है, जहां बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद पड़े। इसके बाद जमकर वाद-विवाद हुआ और फिर विवाद गोलीबारी और मारपीट में तब्दील हो गया। खूनी वारदात में दोनों पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े लोग आपस में भिड़ गए।
गोलीबारी और मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग जख्मी हुए। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
जख्मी आकाश कुमार, सचिन तेंदुलकर कुमार, सुरेंद्र राजवंशी व राजेंद्र प्रसाद समेत 5 लोगों का स्थानीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है। गोलीबारी और मारपीट की घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने धनियावां गांव में छापेमारी कर दो युवकों को दो देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 1 लोहे का फ़सूली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नारदीगंज थाना क्षेत्र धनियावां गांव के स्व. बालेराम का पुत्र सुरेंद्र प्रसाद उर्फ सुरेंद्र राम और सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र रणधीर कुमार बताया जाता है।
गिरफ्तार सुरेंद्र प्रसाद उर्फ सुरेंद्र राम का अपराधिक इतिहास रहा है। हिसुआ डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों ओर से बड़े लोगों के शामिल होने के कारण घटना हुई है अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल इलाके में शांति है। पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button