Life StylePoliticalState

केन्द्रीय कोयला मंत्री ने पड़रिया गांव के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जाना हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के नारदीगंज क्षेत्र के पड़रिया कांड के पीड़ित ब्राह्मण परिवार जनों से केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं पद्रेश कार्य समित सदस्य बलराम मिश्र ने भेंट कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि इस गंभीर अपराध में शामिल लोग चाहे जो भी रहे उन पर कड़ी कार्यवाही होगी, ये सुशासन की सरकार है और असामाजिक तत्वों का इलाज यहां होगा। इन जैसे कुछ गुंडों पर आज भी जंगल राज का खुमार है जिसे शासन कानूनी रूप से उतार देगी।
पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने जो बताया सुन कर मंत्री स्तब्ध रह गये।‌
उन्होंने कहा कि प्रशासन के कुछ लोग अपराधियों के साथ थे उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।जो कार्यवाही अब तक हुई है वो इस अपराध के खिलाफ न्याय को सिद्ध करने हेतु काफी नहीं है, इस गंभीर अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देता हूं।
इस प्रकरण को ले कर पीड़ित परिवार से जुड़ा रहूंगा।साथ ही शेखपुरा जिला अंतर्गत कैथमा ग्राम में की गईपुलिस कारवाई का गंभीर चर्चा हुआ।
मौके पर वरीय नागरिक संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर बच्चन कुमार पाण्डेय,जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय रालोजपा प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता महामंत्री विजय पाण्डेय,पीयूष पाण्डेय,आशुतोष कुमार,परमानंद पाण्डेय,निरंजन झा,संजय पाण्डेय,दिवाकर झा विनायक मिश्र, इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button