PoliticalState

राजद अल्पयसंख्यक के नेता फ़तो खान का प्रेस वार्ता – जहानाबाद ।

दिनेश कुमार।

बिहार के जहानाबाद जिले के राजद अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष फ़तो खान,जिशान खान मो अख्तर , मो अस्लम ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र और मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दल के लोग राजद के विधायक के क्रियाकलाप को बदनाम करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के झंडा लगाकर कई प्रकार की बातें कह रहे हैं यह बिल्कुल निरर्थक है । अल्पसंख्यक समाज के जहानाबाद के एक लीडर राष्ट्रीय जनता दल के वर्तमान विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के खिलाफ बोल कर जनता में गलत संदेश पहुंचा रहे है और अल्पसंख्यक समाज को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सतीश दास के खिलाफ भी आक्रोश मार्च निकाला गया वह राष्ट्रीय जनता दल के कोई नेता और कार्यकर्ता नहीं है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।  हमारी पार्टी के बेहतर क्रियाकलाप और स्थानीय विधायक के क्रियाकलाप से अगर कोई नाराज है तो एक मंच पर आकर उनसे बात करें। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मांग करता हूं कि जहानाबाद में बेहतर उम्मीदवार जो वर्तमान में विधायक हैं वह हैं। अब उन्होंने यही कहा है कि मगध में अल्पसंख्यक समाज से दो सीट राष्ट्रीय जनता दल द्वारा देनी चाहिए ताकि अल्पसंख्यक समाज भी अपनी आवाज को बेहतर ढंग से बुलंद कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button