Life StyleState

पीएनबी के कैशियर ने किया अवकाश ग्रहण – नवादा  |

20 वर्षों तक अकबरपुर में किया सेवा

 रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के अकबरपुर पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत कैशियर सुभाष चन्द्र पासवान 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने लगभग अकबरपुर शाखा में 20 बर्षो तक ग्राहकों की सेवा की।
उनके सेवानिवृत्त पर बैंक परिसर में सादे सामारोह का आयोजन किया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक रितेश कुमार, बैंक अधिकारी संतोष कुमार, बेवी कुमारी, बैंककर्मी ललन प्रसाद समेत अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे। विदाई समारोह में बैंक कर्मियों ने कैशियर सुभाष चन्द्र पासवान को बहुत सारा गिफ्ट दिया। इस दौरान सभी लोग भावुक हो गये। शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने कहा कि अकबरपुर शाखा में लगभग 20 बर्षो तक ग्राहकों की सेवा करना एक बहुत बड़ी बात है। इस दौरान कई उतार चढ़ाव भी आये। कैशियर सुभाष चन्द्र पासवान एक मृदु भाषी व्यक्ति थे। ग्राहकों से अच्छे बर्ताव के कारण ही उन्होंने अकबरपुर में अपने नौकरी के 20 बर्ष कार्य किये।
बैंक अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि एक न एक दिन इससे सभी कर्मी को गुजरना है। विदाई का समय बहुत ही दुखदायक होता है। सुभाष जी बहुत ही नेक दिल इंसान थे। बैंक में एक घर जैसा ही माहौल होता है। जितने भी कर्मी है सभी एक परिवार की तरह है।
पूर्व मुखिया कारु माली ने कहा कि कैशियर सुभाष जी अपने आप में एक मिशाल है। जब अकबरपुर शाखा की स्थिति काफी दयनीय थी। उस समय कम्प्यूटर के जगह हाथों से ही सारे कार्य होते थे। तब उन्होंने 2004 में अपना योगदान दिया था। आज बैंक पुरी तरह कम्प्यूटराइजड हो चुका है। उसमें काम करना एक बड़ी चुनौती थी। जिसे उन्होंने बहुत ही अच्छे तरह से निभाया।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button