समाज के हर वर्ग मे पहुच रही विकास को रोशनी,वर्ड 28 मे वितरण किया गया कंबल और टोपी – नालंदा |
बेटियों के आरक्षण में बिहार नम्बर वन
रवि रंजन |
बिहार शरीफ : नगर निगम के वार्ड 28 में वर्ड सदस्य के नेतृत्व मे बुधवार को भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 300 जरूरतमंदों तथा निःसहाय लोगो के बीच कंबल के साथ टोपी भी दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य रीना यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में समाह के हर वर्ग के लोगों के बीच विकास की रोशनी पहुंच रही है। यातायात व्यवस्था से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था तक सुदृढ़ किया गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थित पहले से काफी ज्यादा हो रही है। पंचायत चुनाव में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ-साथ बेटियों को नौकरी में 29 प्रतिशत का आरक्षण आज बिहार नम्बर वन राज्य हो गया है। गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान देने का काम किया जा रहा है। फीर भी विपक्ष के लोगों को विकास नहीं दिख रहा है। कंबल वितरण के दौरान महापौर अनीता देवी ने कहा कि हर गरीब को इसका लाभ मिले, इसके लिए वार्ड सदस्य द्वारा स्थिति को देखकर लाभुक का चयन किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो कंबल की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी चिज का लाभ अगर समय पर मिल जाता है तो उसे कारगार माना जाता है। कंबल भी समय पर दिया जा रहा है, क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगे भी ठंढ बढ़ने की संभावना है। वार्ड पार्षद संजय यादव ने सभी आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस वार लोगों को अलग से टोपी दिया गया है। अगले वर्ष कुछ और नया करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपमेयर प्रतिनिधि दानिश मलिक, मेयर प्रतिनिधि अमीत कुमार, पूर्व उप मेयर गुलरेज अंसारी, वार्ड पार्षद पप्पु यादव, चंदन कुमार, मन्ना यादव, पार्षद प्रतिनिधि गुलमली पासवान, अजय पासवान, दिलीप कुमार, मिथलेश कुमार, डिपु खान, सोनु साव, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।