Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

ऑनर किलिंग से सनसनी! पिता ने शादीशुदा बेटी की हत्या कर नदी में दफनाया शव – नवादा |

मां- पिता व भाई गिरफ्तार

 रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के धमौल थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। धरहरा गांव मे पिता ने अपनी ही शादी शुदा बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे गाड़ दिया। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी के चाल-चलन को लेकर वह नाराज था। इसी बात को लेकर उसने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर नंदिनी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर कौड़िहारी नदी किनारे ले जाकर दफना दिया गया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे से बोरे में बंद शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता, माँ और भाई को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर है।
घटना के बाद धरहरा गांव सहित आसपास के इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!