Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

चंपारण की बेटी को ब्याह कर लाया फिर मार डाला, जाने घटना… – नालंदा |

रवि रंजन |

पश्चिम चंपारण की बेटी ब्याह कर नालंदा लाया फिर उसकी हत्या कर दी। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ल की है। ससुराली परिवार ने 5 लाख दहेज के लिए विवाहिता को जबरन जहर पिलाकर मार डाला। मृतका विक्की कुमार की पत्नी पूजा कुमारी थीं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर, जांच में जुट गई। ससुराली परिजन घटना काे खुदकुशी बता रहे हैं। मृतका एक बच्चे की मां थीं। 8 दिसंबर 2022 को उसकी शादी हुई थी।
मृतका का मायके पश्चिम चंपारण जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र के अगुनाहा पोखर टोला है। पिता गुरु गोविंद दास ने बताया कि शादी के बाद दामाद व अन्य ससुराली परिवार पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। सोमवार को जबरन जहर पिलाकर ससुराली परिवार ने उसेमार डाला।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। मायके के परिजन द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!