Life StyleNationalState

छठ की भक्ति में डूबी ब्यूटी पांडेय की आवाज, रिलीज हुआ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ – पटना ।

रवि रंजन ।

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर भोजपुरी संगीत जगत में एक नया भक्ति गीत दस्तक दे चुका है। गायिका ब्यूटी पांडेय की मधुर आवाज में छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज कर दिया गया है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस प्रस्तुति को दर्शकों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गीत में छठी मैया के प्रति अटूट विश्वास, श्रद्धा और बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।

गीत को पारंपरिक छठ पूजा की भावनाओं से जोड़ते हुए आकर्षक अंदाज में फिल्माया गया है। इसमें अभिनेत्री पल्लवी सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो में छठ घाटों का माहौल, व्रतियों की भक्ति और छठी मैया की महिमा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। गीत का संगीत और गायकी इसे भक्तिमय रंग देने का काम करते हैं।

गीत के निर्माता रत्नेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की पहचान, संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। ‘तोहरे असरे छठी माई’ के जरिए छठी मैया की महिमा और लोक परंपराओं को संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्यूटी पांडेय की आवाज में सजा यह गीत छठ व्रतियों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाएगा।

इस गीत के गीतकार साजन सावरिया हैं, जबकि संगीत सर्विंद यादव ने तैयार किया है। निर्देशन की जिम्मेदारी धर्मेंद्र यादव ने संभाली है। विल्सन जी ने कोरियोग्राफी की है। वहीं, वीके बॉस ने एडिटिंग और रोहित सिंह ने डीआई का काम किया है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं और डिजिटल कार्यों की जिम्मेदारी विकास यादव ने संभाली है।

कुल मिलाकर, ‘तोहरे असरे छठी माई’ के जरिए नेहा म्यूजिक वर्ल्ड ने भोजपुरी संगीत के माध्यम से छठ महापर्व की भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सुरों में पिरोने की कोशिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button