Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

65 साल का बुजुर्ग शस्त्र के साथ गिरफ्तार – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके में साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चकवाय गांव निवासी 65 वर्षीय विरेन्द्र सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उन्हें उस समय दबोचा, जब वह हथियार को गांव के बधार में छिपाने जा रहे थे।
साइबर ठगी मामले में हुई थी छापेमारी:-
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले की साइबर थाना पुलिस ने विरेन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में साइबर ठगी के धंधे में लिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
दोबारा छापेमारी के डर से उठाया कदम:-
बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी के बाद विरेन्द्र सिंह को आशंका थी कि फिर से जांच हो सकती है। इसी डर से वह हथियार को गांव के बधार में छिपाने के लिए ले जा रहे थे। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई:-
सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विरेन्द्र सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!