
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के छतरवार गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि
बिनोद चौधरी की पत्नी सुनीता देवी घर में भोजन बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया जिससे लड़का शुभम कुमार , मां सुनीता देवी व पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
सिलेंडर विस्फोट का आवाज इतना तेज था कि आसापास के घरों के लोग सहम गए। बाद में पड़ोसियों ने तीनों जख्मियों को बाहर निकाला तथा तत्काल पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया। सिलेंडर फटने की घटना से उज्ज्वला योजना के तहत गैस धारकों में दहशत देखा जा रहा है।