Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

शादी विवाह की जिले में है धूम, बावजूद मनरेगा में चल रहा काम – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले में शादी विवाह की धूम है। हर वर्ग शादी विवाह में व्यस्त है। एक जगह से निपटा नहीं पांच जगहों का न्योता तैयार है। ईंट भट्ठा से मजदूरों का आगमन अभी हुआ नहीं लेकिन मनरेगा में काम चल रहा है।
जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के। चौदह पंचायतों वाले प्रखंड में एक भी ऐसा पंचायत नहीं है जहां मनरेगा का काम कागज़ों पर नहीं चल रहा है।
प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार सभी चौदह योजनाओं में कुल 11047 मजदूर काम कर रहे हैं। इनके लिए 1614 मास्टर राल की स्वीकृति दी गयी है जिनमें से 782 मास्टर राल पूर्ण हो चुका है और भुगतान की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है।
अब सबसे बड़ा सवाल आखिर काम चल कहां रहा है? प्रखंड में एक भी ऐसा गांव नहीं जहां मजदूर उपलब्ध है। किसानों के खेतों में लगी गेहूं की कटाई मजदूरों के अभाव में हार्वेस्टर से कटाना पड़ा। इसमें उन्हें भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा लेकिन मनरेगा में फर्जी मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। जाहिर जब कागज़ पर ही काम कराना है तब फिर मजदूरों की आवश्यकता ही क्या है? डीएम साहब? अब भी जागिये अन्यथा पब्लिक है सब जानती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!