Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationEntertainmentLife StyleNationalState

मुख्यमंत्री ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया तथा इस आयोजन को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देनेवालों को किया सम्मानित – पटना ।

रवि रंजन ।

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन मुख्य प्रशिक्षक, को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को सम्मानित किया।

विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच श्री हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान सुश्री नवनीत कौर, खिलाड़ी सुश्री शर्मिला देवी, सुश्री बिचू देवी खारिबाम, सुश्री प्रिया सिरोही, सुश्री सविता, सुश्री संगीता कुमारी, सुश्री मुमताज खान, सुश्री उदिता, सुश्री वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, सुश्री लालरेम्सियामी, सुश्री बलजीत कौर, सुश्री ज्योति, सुश्री सुशीला चानू पुखरामबम, सुश्री सुनेलिता टोप्पो, सुश्री नेहा, सुश्री प्रीति दुबे, सुश्री मनीषा चौहान, सुश्री इशिका चौधरी, सुश्री ब्यूटी डुंगडुंग तथा सुश्री दीपिका को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही सर्पोंटिंग स्टाफ में सुश्री बिलावा सुरेश अंकिता, श्री एड्रियन डिसूजा, आर्थर लुकास, डेव स्मोलेनार्स, सुश्री राखी विनय दरने, प्रिया सिरोही, श्री एडिसन एलियास, सुश्री फ्रांसिस पुष्पावती तथा श्री अमुथा प्रकाश पेरुमल को भी 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर श्री अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि राजगीर में र में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है।

कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने शॉल भेंटकर स्वागत किया, जबकि हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा निर्मित, बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई।

कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथ खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण, पटना प्रमण्डल के आयुक्त श्री मयंक बरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, खेल विभाग के निदेशक श्री महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच श्री हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री सलिमा टेटे, उप कप्तान सुश्री नवनीत कौर सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होने वाले अधिकारीगण तथा उनकी टीम के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!