राजगीर हवाईअड्डा निर्माण पर लग रहा ग्रहण,जाने …. – नालंदा |
![](https://khabretv.com/wp-content/uploads/2025/02/01-1.jpg)
एस कुमार |
राजगीर : राजगीर मे किसानो मे आक्रोस है , राजगीर मे हवाई अड्डा का निर्माण होना है जिसको लेकर राजगीर के किसानो ने विरोध करना शुरू कर दिया है , किसानो का कहना है कि यहा पर बन क्षेत्र है यहा पुलिस अकादमी , सीआरपीएफ़ कैंप के अलावे फिल्म सिटी का भी निर्माण होने बाला है अब बही पर हवाई अड्डा का निर्माण कराया जा रहा है जिससे वाताबरण दूषित होगा इसकारण 15 – 20 किलोमीटर दूरी पर हवाई अड्डा बनाने कि मांग कि जा रही है |
मेयार के किसान-मजदूरों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर हवाईअड्डा के नाम पर आर्द भूमि को लूट करने की सरकारी साजिश को बेनकाब किया गया। किसान-मजदूर अपने बाप-दादा की धरती एवं राजगीर की धरोहरों की रक्षा के लिए एक स्वर में नारा लगाते हुए बोले कि राजगीर के धरोहर-जरासंध का अखाड़ा, नौलखा मंदिर, गर्म जल का झरना की कड़ी में हमारा नालंदा विश्वविद्यालय, आरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, स्टेडियम, फिल्म सिटी भी जुड़ गया है। ऐसी स्थिति में इनपर कार्बन उत्सर्जन एवं मानवीय अतिरिक्त दवाब का प्रभाव न हो इसलिए हवाईअड्डा राजगीर से 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर निर्माण करना राजगीर के भौगोलिक वातावरण के लिए उचित होगा। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने नालन्दा के बुद्धकालीन तालाबों, जलाशयों की संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के साथ आर्द भूमि की रक्षा एवं मुक्त पशु-पक्षियों का विचरण एवं कलरव का कोई व्यवधान न हो इसका ख्याल रखने का आदेश संबंधित वन पदाधिकारियों को दिया है। वहीं गत दिनों गया, नवादा के वन पदाधिकारियों द्वारा भी घोड़ाकटोरा एवं राजगीर की पृष्ठभूमि में आछाच्दित आर्द भूमि संरक्षण का दायित्व सौंपा है। यह कार्य वन संरक्षण नीति भारत सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर किया जा रहा है। वहीं बिहार सरकार के एक चर्चित मंत्री सारे नियमों कानूनों को तोड़कर अपने निहित स्वार्थ के चलते आर्द भूमि को उपजाने पर आमदा है। किसान मजदूरों ने स्थानीय प्रतिनिधि सह मंत्री की निन्दा करते हुए हक से बेदखल करने के रचित प्रपंच से सावधान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान नेता विनय कुमार, शिक्षाविद् डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद, रामानन्दन सिंह, अभय कुमार, वैद्यनाथ प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, अरविन्द राम, सुरेश यादव, उपेन्द्र यादव कर रहे थे।