PoliticalState

राजद के पोस्टर से दो विधायकों की तस्वीरें गायब: – नवादा |

तेजस्वी के कार्यक्रम से पहले सियासत गरम
-जिलाध्यक्ष बोले-बैठक में नहीं होते है दोनों शामिल

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले में गुरुवार 20 फरवरी को राजद नेता तेजस्वी यादव के संवाद कार्यक्रम से पहले पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आई है।
जिले में लगे पोस्टरों से दो प्रमुख विधायकों की तस्वीरें गायब हैं। इनमें नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर शामिल हैं। दूसरी ओर गोविंदपुर विधायक मो. कामरान पर चुप्पी साधने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जिलाध्यक्ष उदय यादव से पूछे जाने पर बताया कि दोनों विधायकों की निष्ठा दल‌ के प्रति समर्पित नहीं रह गया है। न केवल लगातार दल विरोधी कार्य में संलिप्त हैं बल्कि पार्टी की बैठकों से अपने आपको किनारा कर रखा है। ऐसे में दोनों की तस्वीर का कोई औचित्य नहीं है।
ऐसे में अब सारे लोगों की निगाहें तेजस्वी यादव पर टिकी है। नवादा आगमन के बाद अबतक राजद के लिए कामधेनु विभा देवी को मनाने का काम करते हैं या फिर दोनों को बाहर का बाहर का रास्ता दिखाते हैं।
वैसे कामरान पर भी लोकसभा चुनाव में दल विरोधी कार्य करने के आरोप लगते रहे हैं। बहरहाल राजद के पोस्टर से पहली बार दोनों विधायकों के गायब होने की चर्चा जोरों पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button