
दिनेश कुमार ।
जहानाबाद पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार दीपक प्रकाश का जहानाबाद दौरा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद कार्यक्रम अधिकारियों के दिए कई निर्देश। जिला जहानाबाद संवाददाता दिनेश कुमार । जहानाबाद । जिले में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज का दौरा किया और उन्होंने अपने अधिकारियों को कहा कि पंचायती राज के अंदर विभिन्न प्रकार के कार्य आते हैं और पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर जनता के विकास के लिए बेहतर कार्य करें। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारे विभाग द्वारा बेहतर विकास के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। जहानाबाद के टाउन हॉल में जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री ने अपने पंचायत जनप्रतिनिधियों से खुद चलकर मिले और उनसे उनकी पंचायत की समस्या सुनी और अधिकारियों को विकास के लिए निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन के साथ-साथ पेंशन भी देने की योजना सरकार को पारित करनी चाहिए। पंचायत भवन सरकार और कन्या विवाह भवन निर्माण कार्य में तेजी लगे ताकि पंचायत स्तर पर आम लोगों का कार्य बेहतर ढंग से हो सके। पंचायत सरकार भवन के चार दिवारी के लिए भी मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा की गई। मंत्री ने कहा कि अगर पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है ऐसी स्थिति में हमें आप लिखित सूचना दें त्वरित गति से जांच कर कार्रवाई करी की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा मौजूद थे।जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट।



