Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StylePoliticalState

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता की विशेष उपस्थिति में ‘नारी शक्ति – सशक्त भारत’ कार्यक्रम का प्रसारण डीडी बिहार पर – पटना ।

रवि रंजन ।

दरभंगा/पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल डीडी बिहार पर एक विशेष कार्यक्रम “नारी शक्ति – सशक्त भारत” का प्रसारण रविवार, 08 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस विशेष प्रस्तुति में माननीय राज्यसभा सांसद  डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों के हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की नारी शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, राजनीति, रक्षा, खेल और उद्यमिता सहित प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदमों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की है।

डॉ. गुप्ता ने विशेष रूप से बिहार के “जीविका मॉडल” और स्वयं सहायता समूहों की सराहना की, जिनके माध्यम से लाखों ग्रामीण महिलाएं बचत, ऋण, स्वरोज़गार और लघु उद्योगों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत महिलाओं की डिजिटल भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है, जिससे वे ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और ई-गवर्नेंस सेवाओं का लाभ उठा रही हैं।

स्वास्थ्य और सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, मातृत्व लाभ योजनाओं और महिला हेल्पलाइन जैसी पहलों को सराहनीय बताया। राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का संकेत बताते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने “नारी शक्ति” शीर्षक से एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने महिलाओं की संघर्षशीलता, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया।

इस विशेष कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता एवं कार्यक्रम अधिशासी श्री विवेक आज़ाद हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी (सीनियर कैमरामैन) का दायित्व निखिल देव ने निभाया है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देना है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह विशेष प्रस्तुति दर्शकों को नारी शक्ति के महत्व का संदेश देगी और एक सशक्त, समतामूलक एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!