Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
PoliticalState

जदयू उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह पहुंचे नवादा, किया गया जोरदार स्वागत – नवादा |

कार्यकर्ताओं को 2025 में सफलता का दिया टिप्स

रवीन्द्र नाथ भैया |

जदयू बिहार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह नवादा पहुंचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया।
सर्किट हाउस में ही पार्टी पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ साथियों के साथ बैठक कर उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में 225 सीट जीतने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।
बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी न्याय के साथ विकास सभी वर्ग, धर्म के लोगों का समान रूप से 19 वर्षों से लगातार कर रहे हैं।
2005 का बिहार 2025 का बिहार में अंतर स्पष्ट दिख रहा है।
बिजली, सड़क, पुल ,पुलिया का विकास सभी क्षेत्रों में किया गया है। गांव एवं शहर की दूरी मिट चुकी है। ग्रामीण स्तर पर जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। बिहार वासियों की आमदनी बढी है। खासकर हासिए पर रहे पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का काम किया गया है।
पंचायती राज व्यवस्था में अति पिछड़ा वर्ग को 20% एवं सभी वर्ग धर्म की महिलाओं को 50% सभी पदों के लिए आरक्षित की गई है। दलित_महादलित को एकल पदों पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है। आज हासिए पर रहे सभी वर्गों के प्रतिनिधि विकास के भागीदार बने हुए हैं।
युवाओं के उत्थान के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कृषि व किसानों की बेहतरी के लिए कृषि रोड मैप बनाकर काम शुरू किया गया।
द्वितीय रोड मैप के तहत किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए खदान सुरक्षा ,पोषण सुरक्षा ,रोजगार सृजन तथा मजदूरों का पलायन रोकने के लिए मानवीय आधार पर समावेशी कृषि विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
महिलाओं की भागीदारी, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण का काम किया गया है। मुख्यमंत्री जी का विजन है कि प्रत्येक भारतीय के थाली में बिहार का एक व्यंजन अवश्य रहे। पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी प्राकृतिक संरक्षण के लिए जल जीवन हरियाली योजना के माध्यम से भूगर्भ जल संरक्षण का कार्य किया है।
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए 19 वर्षों से सतत प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना से छात्रावास में रह रहे छात्रों को आच्छादित की जा रही है।
बिहार राज्य मदरसा सुदृढकरण योजना के माध्यम से मदरसाओं को उत्क्रमित किया जा रहा है और मदरसा के शिक्षक को अन्य शिक्षकों की भांति वेतन एवं सुविधाएं दी जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने वृद्ध जनों के सम्मान के लिए वृद्धजन सम्मान योजना के तहत सभी वर्ग धर्म के वैसे वृद्धजन जिनकी आयु 60 वर्ष हो गई है, पूरा कर लिए हैं । उनके सम्मान में पेंशन दी जा रही है। सुशासन स्थापित करने के लिए प्रशासनिक क्षेत्र में भी काफी बदलाव किया गया है। आज बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है।


बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015 में लागू की गई। राज्य के सभी नौकरियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने हेतु 35% आरक्षण का प्रावधान 2016 में किया गया था। आज सभी पदों पर महिलाओं की भागीदारी आश्चर्यजनक रूप से बढ़ी है।
कृषि के क्षेत्र में बिहार काफी समृद्ध हुआ है। सभी खेतों को सिंचित करने की योजना पर सरकार गंभीरता पूर्वक काम कर रही है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह एवं उनके साथ चल रहे बंटी चंद्रवंशी, शत्रुघ्न पासवान जी का गर्मजोशी के साथ अंग वस्त्र, माला एवं बुके देकर सम्मानित किया।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी ,शशि कुमार शेष, प्रोफेसर प्रमिला प्रजापति, अभियान प्रभारी डॉ सतीश कुशवाहा , जीवन लाल चंद्रवंशी, इंद्रदेव प्रसाद, अयोध्या शरण,दिनेश कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद ज्योति ,किशोरी सिंह, मृत्युंजय कुमार, डॉक्टर रियाज खान ,नरेंद्र कुमार यादव ,संजय सिंह, चंद्रमौली सिंह, नवीन कुमार सिंह, गोकुल पंडित, अंकित राय,मनोहर पासवान, महेश भाई पटेल,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शोभा देवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर कौशल किशोर , किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम, देवनंदन मांझी, विनय कुमार साव ,मोहम्मद अनवर भट्ट,नवल प्रसाद चौहान, सीताराम सिंह चंद्रवंशी, अनिल यादव,वरुण कुमार वर्मा, अवधेश कुशवाहा ,मोहम्मद महबूब काजमी,मोहम्मद इरशाद मुन्ना, फैज असदुल आरफीन, अर्जुन चंद्र देश प्रेमी, विनोद कुमार, डॉक्टर कमलेश परदेस महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ, अखिलेश शर्मा,राघवेंद्र शर्मा,रंजीत कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माला एवं बुके देकर विधान पार्षद का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!