AdministrationState

शब-ए-बारात त्योहार को ले डीएम-एसपी ने जारी किया संयुक्तादेश – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

14 फरवरी 2025 को शब-ए-बारात त्योहार मनाया जायेगा। शब-ए-बारात त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दमय वातावरण में मनाये जाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया है। शब-ए-बारात त्योहार-2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थानावार 252 स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है।
जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 05 सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्री संजय कुमार अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहेंगे। साथ ही अनुमंडल स्तर पर एवं थाना स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि बाईकर्स गैंग पर नियंत्रण रखेंगे। किसी भी परिस्थिति में यदि कहीं पर शांति एवं सुव्यवस्था में खतरा होने की संभावना हो तो इसकी सूचना तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन को देंगे ताकि समय पर उन्हें आवश्यक सहायता पहुचायी जा सके एवं उचित निर्देश दिया जा सके। प्रभारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी आवश्यक संयंत्रों का पूर्ण सदुपयोग कर अफवाहों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित पदाधिकारी को विडियोग्राफी, वाहन सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, क्विक रिसपोंस टीम, पेयजल की व्यवस्था, अग्निशाम दस्ता, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर भी गलत वीडियो/समाचार प्रकाशित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सभी संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कोई भी व्यक्ति जैसे ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का प्रयास करें। तुरंत संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष से सम्पर्क कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर तथ्यात्मक रूप से उसका खंडन करेंगे। श्री चन्द्रशेखर आजाद अपर समाहर्त्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी एवं मो0 इमरान परवेज पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय जिले के विधि-व्यवस्था के संपूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा- 06324-212261
पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा- 06324-212263
अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली- 9431870496
अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर- 06324-212238/6287891486
स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा- 06324-217472/217579
स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली- 7903777730
अग्निशाम नियंत्रण कक्ष, नवादा- 06324-212586
विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा- 7033095811
विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली- 7369001361
मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा- 8544424181
थाना नियंत्रण कक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button