डीएम साहब! मनरेगा में लूट की खुली छूट क्यों? – नवादा |

बगैर अनापत्ति प्रमाण-पत्र का कागज पर बन गया खेल मैदान
-मुखिया, पीओ, कनीय अभियंता व पीआरएस ने हड़प ली राशि
रवीन्द्र नाथ भैया : जिले में मनरेगा में लूट थमने के बजाय दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कारण स्पष्ट है डीएम समेत योजना से जुड़े अधिकारियों द्वारा कार्रवाई तो दूर मामले पर संज्ञान नहीं लेने के बजाय लीपापोती करने में संलिप्त रहना।
ताज़ा मामला अकबरपुर प्रखंड बकसंडा पंचायत का है। यहां मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। आश्चर्य तो यह कि बगैर प्रमाण लिए न केवल कार्य कराया गया बल्कि राशि की निकासी भी करा ली गयी।
कार्य संपन्न व राशि निकासी के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र का आवेदन बीडीओ द्वारा अंचल अधिकारी को अग्रसारित किया गया है। सबसे बड़ा सवाल जब कार्य संपन्न करा राशि की निकासी करा ली गयी तब फिर अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता ही क्यों? जि हां! ऐसा मैं नहीं, बल्कि उपलब्ध दस्तावेज कह रहा है। ऐसे में सवाल पूछा जाने लगा है डीएम साहेब भ्रष्टाचारचारियों पर मेहरबान क्यों?
बता दें ये वही मुखिया हैं जिन्हें वीत्तिय अनियमितता के मामले में लोकप्रहरी सह आयुक्त द्वारा पदमुक्त किये जाने की अनुसंशा के बावजूद ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबतक कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में मुखिया समेत तमाम संबद्ध लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।