Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
State

जिला लोक शिकायत (अपर समाहर्ता) पदाधिकारी की हृदयगति रुकने से मौत – नवादा  |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिला लोक शिकायत पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संजय कुमार की मौत हृदयगति रुकने से हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके सम्मान शोक व्यक्त करने अधिकारियों का दल पटना रवाना हो गया।
बताया जाता है कि संजय कुमार का अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें पटना के मेदांता निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मौत की पुष्टि अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद ने की है।
मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवि प्रकाश, अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद, समेत जिला व रजौली अनुमंडल के साथ वासा के तमाम सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का जिला, अनुमंडल, अंचल व प्रखंड कार्यालयों में आयोजित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!