Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationState

उप विकास आयुक्त ने सोनसा पंचायत का किया औचक निरीक्षण – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रियंका रानी ने हसुआ प्रखंड के सोनसा पंचायत का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया और इसके संचालन की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।


वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और कचरे के प्रबंधन की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस यूनिट को पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने के लिए सराहा गया।
खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और युवाओं को अधिक प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
अंत में, जीविका भवन का दौरा कर उन्होंने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना की।उन्होंने इन योजनाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!