Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StyleNationalState

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 51 कलमजीवियों को किया सम्मानित – पटना ।

रवि रंजन ।
पटना, : सांस्कृतिक संस्था चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के 52 वें समारोह के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर aaj सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया।

समारोह का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया। समारोह की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त चिकित्सक पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन राजेश वल्लभ ने किया।इस अवसर पर ‘कलमजीवी’ पत्रिका के 52 वें अंक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 51 कलमजीवियों को नामित सम्मानों से शॉल, प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इनमें डा. किरण शरण को पद्मश्री डा.नरेन्द्र प्रसाद सम्मान, डा. आरती कुमारी को डा.दीनानाथ शरण सम्मान, इंजीनियर संजय कुमार को प्रधान ज्वाला प्रसाद सम्मान,श्रीमती शालिनी सिन्हा को प्रो.(डा.) इंदिरा सिन्हा सम्मान, प्रो.रणजीत वर्मा को पद्मश्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सम्मान, डा.किशोर सिन्हा को डा. हरिवंश राय बच्चन सम्मान, सुनील कुमार तंग को गीतकार गोपी बल्लभ सहाय सम्मान, श्रीमती ज्योत्सना प्रसाद को कृष्ण जमैय्यार सम्मान, श्री आलोक राज को रणधीर प्रसाद वर्मा सम्मान, सुजीत वर्मा को डा. मुरलीधर श्रीवास्तव शेखर सम्मान,डॉ. प्रमोद कुमार को हिमांशु श्रीवास्तव सम्मान,श्रीमती प्रतिमा प्रसाद ‘कुमकुम’ को कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना सम्मान,डॉ. प्रकाश वर्मा को डा. स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान,श्री शेखर सिन्हा को अनिल कुमार सिन्हा सम्मान,रवीन्द्र बिहारी राजू को राजू श्रीवास्तव सम्मान, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण को ठाकुर प्रसाद सम्मान, श्री सुमन कुमार दास को जटाशंकर दास सम्मान,डा. निर्मल प्रकाश नारायण को डा. फणिभूषण प्रसाद सम्मान, कुमार संजीत को ‘कायस्थ रत्न’ कृष्णनन्दन सहाय सम्मान, रूद्रदेव कुमार को हरेन्द्र कुमार सम्मान,नीरज कुमार वर्मा को कामेश चन्द्र श्रीवास्तव सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ० सत्यप्रकाश,श्रीमती अलका दास,श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव,डॉ. रूबी भूषण,श्रीमती श्वेता गजल,श्रीमती पूनम देवी,श्रीमती मीना कुमारी परिहार’ मान्या ‘,श्री हरेन्द्र सिन्हा,श्री प्रणय सिन्हा,डॉ. संदीप कुमार दफ्तुआर,श्री चन्द्रशेखर लाल,श्री शिवेश प्रसाद श्री मधुरेश नारायण ,संदीप कमल,डॉ. कामिनी सिन्हा,श्रीमती प्रीति सिन्हा,श्री मुरली मनोहर श्रीवास्तव,श्रीमती पूनम सिन्हा,ई० प्रीति,सुश्री सृष्टि सिन्हा,सुश्री वंशिका सिन्हा,डॉ. पूजा और श्री अंजनी कुमार को चित्रगुप्त सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कलमजीवी समाज ने ही समाज एवं राष्ट्र को एक नई और रचनात्मक दिशा दी है।राजनैतिक क्षेत्र हो या सामाजिक,आध्यात्मिक क्षेत्र हो या साहित्यिक हर क्षेत्र में चित्रांश आगे रहे हैं।
डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज का भारत को आजाद कराने में ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के पथ प्रदर्शन में लगभग हर क्षेत्र में कायस्थों का बहुत ही महत्वपूर्ण और अतुलनीय योगदान रहा है।
भाजपा विधयाक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज की हर क्षेत्र में अहम भूमिका रहती है। भारत की आज़ादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्र के निर्माण तक, जिन व्यक्तित्वों ने अपने जीवन की आहुति दी, उनमें कायस्थ समाज का योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर विधायक न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, महापौर श्रीमती सीता साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में सार्थक सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, कुमार संभव, सृष्टि सिन्हा, कृषा मेहरा, वंशिका सिन्हा, उर्वशी कृष्ण, डा. आरती कुमारी, मधुरेश नारायण और आस्था दीपाली ने पार्श्वगायन किया। वहीं उजाला राज, राज लक्ष्मी, प्रीति मौर्या, राधिका कुमारी,शाली चौधरी की नृत्य की प्रस्तुतियां सराही गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!