Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
State

कुंडलपुर में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन … नालन्दा ।

रवि रंजन ।

कुंडलपुर महोत्सव में विश्व शांति की अपील, भगवान महावीर के सिद्धांतों पर जोर


नालंदा जिले के कुंडलपुर में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 30 और 31 मार्च को किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंच रहे हैं।
कुंडलपुर, भगवान महावीर की जन्मस्थली मानी जाती है, जहां हर वर्ष भव्य आयोजन होता है। इस बार महोत्सव के दौरान विश्व शांति का संदेश प्रमुख रूप से दिया जा रहा है।


भगवान महावीर ने “जियो और जीने दो” तथा “अहिंसा परमोधर्मः” का संदेश दिया था। वर्तमान समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे में उनके सिद्धांत और भी प्रासंगिक हो जाते हैं।
मौके पर कुंडलपुर महोत्सव समिति के मंत्री विजय कुमार जैन ने कहा कि आज विश्व में शांति की सबसे अधिक जरूरत है और यह शांति भगवान महावीर के उपदेशों व सिद्धांतों को अपनाकर ही संभव है।

कुंडलपुरकुंडलपुर

वहीं, महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु चंद्रशेखर काशिवाल ने भी भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने की अपील की और कहा कि इससे समाज और विश्व में भाईचारा और शांति स्थापित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!