मगध विश्वविद्यालय बोधगया के शोधार्थी छात्रों का दल अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ सरिता वीरांगना के अगुवाई में राजगीर का भ्रमण किया – नालंदा |

रवि रंजन |
राजगीर : मगध विश्वविद्यालय बोधगया के अंग्रेजी विभाग में कोर्स वर्क कर रहे शोधार्थी छात्रों का दल रविवार को अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ सरिता वीरांगना के अगुवाई में राजगीर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान शोधार्थियों ने सर्वप्रथम नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज, जू सफारी में वन्य प्राणियों के झुंड एवं प्राकृतिक मनोरम दृश्य, गर्म कुंड, विश्व शांति स्तूप, जल मंदिर ब्रह्म कुंड तथा राजगीर के पुरातन स्थलों की जानकारी प्राप्त की।
छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ राजगीर के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों को बारीकी से देखा और समझा। ग्लास ब्रिज के चारों तरफ पहाड़ों की में प्राकृतिक सुषमाओं से आच्छादित वातावरण को देखकर विद्यार्थियों का मन प्रफुल्लित हो गया। रज्जू मार्ग के द्वारा विश्व शांति स्तूप में विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध का दर्शन पूजन कर स्तूप के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। मौके पर मानवीकी संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ रहमत जहां ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएं छात्रों के ज्ञान के दायरे को बढ़ाती है उन्हें व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर प्रदान करती है। हम इस तरह के और कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे ताकि हमारे छात्रों का समग्र विकास हो सके।यह शैक्षणिक यात्रा छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई ,जिससे उन्हें न केवल शैक्षिक दृष्टि से लाभ हुआ,बल्कि उनका व्यक्तित्व भी विकास होगा। विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ संजय कुमार ने कहा कि शैक्षिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न ऐतिहासिक स्थान जिसके माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति,इतिहास और पर्यावरण के बारे में गहरी जानकारी देना है।
इस अवसर पर शिक्षकों में अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ सरिता बीरंगाना, डॉ नीरज कुमार डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार विकास कुमार, अनिल कुमार एवं छात्रों में मधुरेंद्र कुमार सिंह,निशि कुमारी, धैर्यवर्धन सिंह, राजू कुमार राज,सुमित कुमार उत्तम कुमार, राम स्नेही मांझी, मोहम्मद तौसीफ रजा, मोहम्मद वासिफ रजा,रंजीत कुमार, आरती कुमारी,प्रियंका कुमारी,वंदना , अनामिका राज,प्रिया राज, यशी सिन्हा, शिल्पा कुमारी, नीतू कुमारी, अंजली कुमारी, कुमारी अर्चिता, रोशन कुमार बादल, शहवाज हैदर, अश्वनी कुमार सहित बड़ी संख्या में शोधार्थीछात्रों की सहभागिता रही।