Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
EntertainmentLife StyleNationalState

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिहार शरीफ में फोटोग्राफरों का दिखा जलवा, डुएट सॉन्ग और डांस ने बांधा समां – बिहार शरीफ ।

रवि रंजन ।
नालन्दा / बिहार शरीफ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बिहार फोटोग्राफी एसोसिएशन, नालंदा की ओर से बिहार शरीफ के दुर्गा मैरेज हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर शामिल हुए। आयोजन में फोटोग्राफी के साथ-साथ कला और संस्कृति का भी शानदार संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का लुत्फ उठाते हुए

कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने फोटोग्राफी को सिर्फ तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और महत्वपूर्ण पलों को हमेशा के लिए संजोकर रखने का माध्यम बताया। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पुरुष फोटोग्राफरों के साथ बड़ी संख्या में महिला फोटोग्राफरों ने भी हिस्सा लिया। महिला फोटोग्राफरों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और खास बना दिया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फोटोग्राफरों ने कैमरे के पीछे अपनी कला दिखाने के साथ मंच पर भी जमकर जलवा बिखेरा। डुएट सॉन्ग और डांस की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फोटोग्राफरों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा हॉल उत्साह से गूंज उठा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फोटोग्राफी आज के दौर में समाज और इतिहास को दर्ज करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। एक तस्वीर किसी खास पल की याद को वर्षों तक जीवंत रखती है। ऐसे आयोजन फोटोग्राफरों को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभव साझा करने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम

कार्यक्रम में फोटोग्राफी से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फोटोग्राफरों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व फोटोग्राफी दिवस का यह आयोजन यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!