
सहजाद अहमद ।
उत्तर प्रदेश : यूपी के बाँदा में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये l एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचलने के बाद ग्रामीणों के पीछा करने पर ट्रक, ई-रिक्शा पर पलट गया जिसमे साइकिल सवार वृद्ध सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरो ने बचाव कार्य शुरू करते हुए स्थानीय पुलिस की सूचना दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया l घटना वा जाम की सूचना पर डीआईजी, डीएम, एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुँचे व घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, साथ ही ग्रामीणों को समझाकर जमा खुलवाया l

बतादें की घटना बाँदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरन रोड के ग्राम घूरी की है जहां एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर उम्र 61 वर्ष बीआरसी से वापस घर लौट रहे थे तभी खुरहंड से बालू लेकर जौनपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया जहां पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई l घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का बाईक से पीछा किया तभी भाग रहा ट्रक, कस्बे के नाथू तालाब के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा पर पलट गया । रिक्शे में सवार कोर्रही ग्राम के 5 यात्रियों की मौत हो गयी जिनकी उम्र ममता 48, राजेश 45, शहबाज 12, नवीन 40 वर्ष, रामेश्वर अनुरागी उम्र 50 है । इसके साथ ही ई-रिक्शा सवार शबाना 45, सोहनलाल 55, साफिया 3 माह, शिवकली 25, बौरी 25 निवासीगण कोर्रही घायल हो गए जिसमें 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई l टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया l पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया l घटना के बाद गुस्साए गांव वालों ने सड़क पर जाम लगा दिया l सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटना-स्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, साथ ही ट्रक चालक पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर यातायात बहाल कराया l

इस घटना पर जिलाधिकारी बाँदा अमित असेरी ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक चालक, साईकिल सवार को चक्कर मारकर भाग रहा था, ग्रामीणों के पीछा करने पर ट्रक ई-रिक्शा पर पलट गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी है और 3 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है l वहीं इस घटना पर बाँदा के डीआईजी राजेश यश ने बताया कि साईकिल सवार को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक ई-रिक्शा पर पलट जाने से हादसा हुआ है जिसमें साईकिल सवार सहित 6 लोगों की मौत हुई है, 3 लोग घायल हैं l बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि अन्य मार्गों की तरह बिसंडा मार्ग में भी नो इंट्री लगाई जाये, जिसपर मैं प्रयास करूंगा कि अन्य अधिकारियों से बात कर इस मार्ग पर भी नो इंट्री लगाई जाए, वहीं इस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे l



