
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले की अकबरपुर पुलिस ने चौदह वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि
अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम नवादा GR 1332/12 TR 7198/15 वारंटी अभियुक्त कारु मांझी उम्र 40 वर्ष पिता जगदेव मांझी ग्राम श्यामा पचरुखी को घर में होने की गुप्त सूचना मिलते ही छापामारी कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया।
बता दें इसके पूर्व 30 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी से वैसे लोगों में जो जमानत लेने के बाद से न्यायालय से फरार चल रहा है हड़कंप मचा हुआ है। वैसे लोग अपने अधिवक्ताओं से संपर्क कर जमानत लेने का मन बनाने लगे हैं।



