Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StyleState

विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस : दानापुर, पटना में जन जागरूकता रैली आयोजित – दानापुर/पटना।

रवि रंजन ।

दानापुर/पटना। विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर दानापुर में बच्चों में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एडोलसेंट एक्सपर्ट डॉ. मधु सिन्हा ने किया।

रैली में अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और पोस्टर लेकर लोगों को ऑटिज़्म के लक्षण, समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. मधु सिन्हा ने कहा कि ऑटिज़्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरो-डेवलपमेंटल कंडीशन है, जिसमें बच्चों के व्यवहार, संवाद और सामाजिक सहभागिता में विशेष प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चे में बोलने में देरी, आंखों से संपर्क कम होना, बार-बार एक ही गतिविधि दोहराना या सामाजिक दूरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

उन्होंने यह भी बताया कि समय पर पहचान और सही थेरेपी से ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों को सामान्य जीवन जीने में काफी मदद मिल सकती है। रैली के दौरान “समझें ऑटिज़्म – अपनाएं विशेष बच्चों को” तथा “Early Intervention, Better Future” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को संवेदनशील बनने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ऑटिज़्म से जुड़े बच्चों को सहयोग और सम्मान देने का संकल्प लिया। यह रैली दानापुर क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!