AdministrationLife StyleState

कादिरगंज में हस्तकरघा दिवस समारोह का हुआ आयोजन – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिले के सदर प्रखंड कादिरगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुधीर कुमार, अध्यक्ष, कादिरगंज-पचोहिया बुनकर सहयोग समिति ने की।
आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक हस्तकरघा उद्योग के महत्व को उजागर करना, बुनकर समुदाय को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों व योजनाओं की जानकारी देना था।
वक्ताओं ने हस्तकरघा उद्योग की सांस्कृतिक विरासत, उसकी वर्तमान प्रासंगिकता, और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना,एनएचडीपी योजनान्तर्गत कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने से संबंधित आदि की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकरों, स्थानीय नागरिकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने हस्तकरघा क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में श्री अमित विक्रम भारद्वाज, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button