AdministrationState

मुख्यमंत्री ने सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ एवं प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का किया स्थल निरीक्षण क्या – नालंदा ।

रवि रंजन ।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ का निरीक्षण किया। यह पथ एस०एच०- 78 (बिहटा सरमेरा) पथ से प्रारंभ होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर करौटा होते हुये एन०एच०- 30 (पटना-मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलता है। यह पथ राजगीर जाने हेतु एक वैकल्पिक मार्ग है। इस पथ का चौड़ीकरण (फोर लेन के रूप में) किया जायेगा, जिससे राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी एवं समय की बचत होगी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सालेपुर से राजगीर टू लेन पथ को फोर लेन के रूप में चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, साथ ही समय की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़नेवाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ के निरीक्षण के पश्चात् चौहान मोड़, बेलदारीपर, नूरसराय में भी स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button