AdministrationLife StyleState

बिहार वजट में शिक्षा पर दिया गया विशेष ध्यान – मंत्री श्रवण कुमार – नालंदा ।

बिहार देश का पहला राज्य है जहां एक बार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई

रवि रंजन ।

बिहारशरीफ के मघडा के शीतला उच्च विद्यालय में विद्यालय विकास कोष से निर्मित नवनिर्मित एक कमरा हाल का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समीति के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां एक बार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में अकल्पनीय परिवर्तन हुआ है।2005 मे हमारी सरकार बनते ही 35 लाख बच्चों को हमलोगों को स्कूल पहुंचाया एक हजार से अधिक स्कूल बनाया शैक्षणिक माहौल बनाया।शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे दुनिया को जीता जा सकता है बच्चें आप देश के भविष्य हैं पढ़ाई पर ध्यान दें बिहार की सरकार हर संभव मदद छात्रों को पहुंचा रही है देश में सबसे ज्यादा छात्र कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बिहार है।हर जिले में अल्पसंख्यक छात्रावास जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा छात्रावास अम्बेडकर छात्रावास बनाया गया तथा छात्रावास में पढ़ रहे छात्रों को प्रतिमाह एक हजार की राशि तथा 15 किलो अनाज छात्रों को सरकार के द्वारा मुहैया कराई जा रही है।हर जिलों में मेडिकल कालेज इंजीनियरिंग कॉलेज पोलिटेकनिक कालेज नर्सिंग कॉलेज महिला आई टी आई बनाया अब हमारे छात्रों को पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य की ओर रूख नहीं करना पड़ रहा है। मंत्री श्रवण कुमार का अंगवस्त्र देकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमारी नूतन सिन्हा ने की।इस अवसर पर बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी प्रवक्ता डा धनंजय कु देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा युगल किशोर प्रसाद जयन्त शर्मा धनंजय मुखिया विश्वास सिंह नीतीश पाण्डेय बिट्टू कुशवाहा उपेन्द्र दिलवाला नवीन राउत रामजन्म रविदास इंदू चौहान मनोज यादव विनोद प्र दिवाकर वर्मा सुरेन्द्र प्र सिंह वासुदेव प्रसाद मुन्ना पासवान प्रमोद यादव अर्जुन प्रसाद नागेन्द्र सिंह संजय प्र कुशवाहा कारू सिंह कल्लू राउत राजा मिश्रा कुन्दन महतो आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button